फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करती डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उद्यान, कृषि व वन विभाग की ओर से शुक्रवार को कलक्ट्रेट में किसान गोष्ठी व प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका फीता काटकर डीएम ने उद्घाटन किया। इस दौरान किसानों को बीज भी बांटे गए।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया, कहा- फलों, सब्जियों में अंधाधुंध कीटनाशक के प्रयोग से मानव व मृदा स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कहा-मृदा उर्वरता को सामान्य बनाए रखना जरूरी है। सीडीओ ऋषिराज ने गोष्ठी में मौजूद किसानों से परंपरागत खेती को छोड़कर उन्नत तकनीकी खेती, जल संरक्षण व ड्रिप सिस्टम लगाने पर जोर दिया। गोष्ठी में डीसीओ रामकिशन सिंह, जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह, परियोजना अधिकारी डास्प एके सिंह की ओर से अपने विभाग में संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर दातागंज कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अजय विक्रम सिंह, वैज्ञानिक डॉ. फूलचंद सिंह मौजूद रहे। डीएम ने एक किताब का विमोचन भी किया।
साफ-सफाई का रखा जाए ध्यान
डीएम ने कहा कि जिले में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए। अधिकारी इसका स्वयं निरीक्षण करें। बैठक में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एसएलडब्ल्यूएम फेज-2 के तहत जिले के 80 ग्राम पंचायतों के लिए 501.53 लाख की धनराशि मिली है। इस धनराशि से 150-160 परिवार पर एक कंपोस्ट पिट, 10 परिवार पर एक सोकपिट का निर्माण कराया जाएगा। जबकि ग्राम पंचायत दहेमी में 16 लाख रुपये से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें