फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटका मिला किसान का शव, परिवार वाले बोले-हत्या हुई

विज्ञापन
धीरेंद्र गिरि का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बघौरा में शुक्रवार सुबह किसान धीरेंद्र गिरि (45) का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार रात खेत पर रखवाली करते समय पीटकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक धीरेंद्र रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। फिर वह देर रात तक घर नहीं आए। सुबह गांव के कुछ लोग उनके खेतों की ओर गए तब उन्होंने उनका शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर किसान के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। बाद में उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। परिवार वालों का कहना है कि किसान का शव एक साड़ी के फंदे से नीम के पेड़ से लटका हुआ था। वह साड़ी उनके परिवार की किसी महिला की नहीं थी। वहीं नजदीक में दो टोपे भी पड़े थे। किसान के कपड़ों पर मिट्टी लगी थी। हाथ-पैर भी मिट्टी से सने हुए थे। उसके मुंह से खून निकल रहा था, हाथ-पैरों पर चोटों के निशान थे।

परिवार वालों का आरोप है कि धीरेंद्र की हत्या की गई और बाद में उनका शव फंदे से लटका दिया गया। हालांकि अभी परिवार वालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर राजित राम का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी।

धीरेंद्र गिरि का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें