फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, चारपाई पर मिला शव

विज्ञापन
मृतका बबली का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव चारपाई पर मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के बसंत विहार निवासी इस्माइल शाह ने अपनी बहन बबली (27) की शादी पांच साल पहले बिल्सी के जावेद शाह के साथ की थी। पति-पत्नी में अकसर तकरार होती थी। ससुराल में शुक्रवार सुबह बबली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बबली के भाई की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पड़ताल की। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें