फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धारदार हथियार से काटकर किसान की हत्या, खेत में पड़ा मिला रक्तरंजित शव

Thu, 06 Jun 2024 12:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गए किसान की हत्या कर दी गई। बुधवार की रात किसान का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
इसी जगह पर मिला था शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बगुली नगर में 42 वर्षीय किसान मुलायम सिंह की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मुलायम सिंह बुधवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान किसी ने उन पर हमला कर दिया और हत्यारे मौके से फरार हो गए। फसल की रखवाली करने गए ग्रामीणों ने उनका शव देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन


गांव बगुली नगर निवासी मुलायम सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार रात कुछ लोग अपनी मक्का की फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। इसी दौरान उन्होंने ग्रामीण रामचंद्र के ट्यूबवेल के नजदीक खून पड़ा देखा था। वहां पर कुछ घसीटने के निशान भी थे। ग्रामीण खेत की ओर चले तो वहां मुलायम सिंह का रक्त रंजित शव पड़ा हुआ था। 

Trending Videos
विज्ञापन

करीबी पर शक की सुई 
मुलायम सिंह की लाश देखकर ग्रामीण डर गए। उन्होंने तुरंत मृतक के परिजनों और थाना पुलिस को सूचना दी। रात करीब 1:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि किसान की किसी से रंजिश नहीं थी, लेकिन किसी करीबी पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें