फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल किसान की मौत

विज्ञापन
राजेश्वर कश्यप। फाइल फोटो
विज्ञापन
सिलहरी। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए किसान की सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में गांव गुराई के पास हुआ था।
विज्ञापन

गांव गुलड़िया निवासी राजेंद्र सिंह पटेल (55) अपनी बहन के घर गुराई से लौट रहे थे। वह वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी बीच किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार देर शाम गंभीर हालत होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।
परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे। जहां रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। परिजन शव घर ले आए। मूसाझाग पुलिस को सूचना दी। मूसाझाग एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा उझानी क्षेत्र में हुआ है। वहां की पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की है।
विज्ञापन






दुर्घटना में घायल ठेकदार की इलाज के दौरान मौत



कादरचौक। पेड़ से गिरी टहनी की चपेट में आकर बाइक से लौट रहे कस्बा निवासी लकड़ी ठेकेदार राजेश्वर कश्यप घायल हो गए थे। घटना के दिन ही 14 अगस्त को उन्हें इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद गांव लाने के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें