फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर भाई-भाभी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोर्ट के आदेश पर एक युवक की आत्महत्या के मामले में उघैती पुलिस ने भाई-भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभियुक्त भाभी अपने देवर को अवैध संबंधों में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की बात कहते हुए ब्लैकमेल किया करती थी।
विज्ञापन

संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के गांव खजुरा धनारी के गांव खजुरा निवासी नाजिमा ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसका निकाह पांच माह पूर्व उघैती के गांव खितौरा निवासी मुजफ्फर अली के साथ हुआ था। जब वह ससुराल पहुंची तो जेठानी रूबी ने उसे घर से जाने के लिए कहा, लेकिन उसने कुछ नहीं कहा।
आरोप है कि उनके पति को भाभी रूबी व भाई सद्दाम प्रताड़ित किया करते थे। उनके पति से रूबी कहती थी कि अगर उसने नाजिमा को नहीं छोड़ा तो उसके खिलाफ नाजायज संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज करा देगी। पति पर उनसे एक बेटा होने का आरोप लगाती थी। इसको लेकर वह पांच लाख रुपये की मांग करती थी।
विज्ञापन

उनके पति ने रूबी व सद्दाम की वजह से खाना पीना छोड़ दिया था। वह अवसाद में रहते थे। इस वजह से पति ने मुझे मेरी बहन के घर भेज दिया था। 24 मई की रात पति ने कॉल की। कहा कि रूबी ने बहुत दुखी कर रखा है। उसे अब मौत के सिवा कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।
कॉल पर ही पति ने कहा कि उसने सल्फास की गोली खा ली है। इस जानकारी पर वह अपने भाई व परिवार के साथ गांव खितौरा पहुंची। वहां पता चला कि पति का बिल्सी में इलाज चल रहा है। 25 मई की सुबह पति की मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब जाकर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर उघैती पुलिस ने महिला की जेठानी रूबी व जेठ सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें