फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चोरी से मिट्टी खनन करने पर किसान ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एक ही रात में किसान के चार बीघा खेत से मिट्टी खोदकर बेच दी गई। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर किसान ने सीओ से शिकायत की थी। सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव गंगसरा निवासी रामकुमार ने सीओ को बताया कि उन्होंने अपना खेत ठेके पर गांव के लक्ष्मन को दे रखा है। 19 सितंबर की रात वह खेत पर गए तो गांव दिउरिया के नन्हेलाल और गंगसरा के मुकेश, रामभोज और चार अन्य लोग उनके खेत से मिट्टी खनन कर रहे थे। उनके चार बीघा खेत में बिना किसी अनुमति और उन्हें जानकारी दिए बिना मिट्टी खनन करा दिया गया।
खेत में तीन फुट गहराई तक मिट्टी निकाल कर बेची गई है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। सीओ ने पुवायां पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए, तब बृहस्पतिवार देर रात नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें