फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क किनारे पड़ा मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 12 Nov 2025 04:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में किसान का शव बुधवार सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। किसान के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अलऊआ निवासी हाकिम सिंह (40 वर्ष) का शव बुधवार को सुबह बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्रायपुर मोड़ के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृतक के भतीजे विकास ने बताया कि सोमवार को चाचा गांव दियोरी में दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे। शाम को घर लौट रहे थे तो बिसौली में बगरैन का रहने वाला एक व्यक्ति मिल गया, वह उसकी बाइक पर बैठकर बगरैन तक आए। शाम को घर आए तो बाइक सवार घर आया और बोला कि हामिक ने बाइक पर बैठकर उसकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। 

चाचा उस समय घर पर नहीं थे। मंगलवार की सुबह चाचा उसके घर बगरैन गए, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। आरोप है कि उसी बाइक सवार ने उनकी पीटकर हत्या कर दी और शव को हर्रायपुर की मोड़ के पास फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें