फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत मेंं किसान दंपती पर कुल्हाड़ी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर में जमीन के विवाद में चार लोगों ने खेत में गेहूं काट रहे किसान दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दंपती घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। नौ अप्रैल की सुबह आठ बजे वह खेत में गेहूं काट रहे थे। इसी बीच गांव के कल्याण, बालिस्टर, भूरे व उर्मिला ने उसे खेत पर घेर लिया। यहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इसी बीच उसकी पत्नी नन्हीं आ गई। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। भूरे ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कल्याण ने लाठी डंडो से मारा पीटा। मारपीट में वह व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आस-पास के खेतों पर काम रहे लोग मौके पर जुट गए, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपी इससे पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। मामले की जांच में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें