फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 13 Apr 2024 12:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया में शनिवार सुबह किसान छत्रपाल (55) का शव पड़ा मिला। परिवार वालों के अनुसार शुक्रवार रात छत्रपाल अपने पड़ोसी मनोज के खेत पर गए थे। वहीं उन्होंने मनोज के साथ शराब पी और सुबह उनका शव पड़ा मिला। परिवार वाले उनकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन

 
गांव परसिया निवासी छत्रपाल खेतीबाड़ी करते थे। परिवार वालों के मुताबिक गांव में उनकी कई लोगों से दुश्मनी थी। वह रात मनोज के खेत पर गए थे। वहीं दोनों लोगों ने बैठकर शराब पी। ज्यादा नशा होने पर छत्रपाल खेत पर ही सो गए। 

रात में उनका बेटा भी उन्हें उठाने खेत पर गया था, लेकिन वह अकेले उन्हें घर नहीं ले जा सका। इससे वह उन्हें छोड़कर घर आ गया। इसके बाद किसी ने उनकी हत्या कर दी। अभी परिवार वालों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। सूचना पर पुलिस पहुंची। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें