फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शाओं पर चालकों के नाम व नंबर दर्ज न होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
बदायूं विकासभवन ​स्थित सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक करती महिला आयोग की अध्यक्ष डा
विज्ञापन
बदायूं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक कर जिलेभर में ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शाओं पर चालकों के नाम व नंबर दर्ज न होने पर नाराजगी जताई। सीओ यातायात को निर्देश दिए कि प्रत्येक ऑटो, टेंपो व ई-रिक्शा और बस में चालक-परिचालक के नाम मुख्य रूप से लिखवाएं, ताकि उसमें बैठने वाली सवारी को स्पष्ट नजर आए।
विज्ञापन

डॉ. बबीता सिंह चौहान ने समाज कल्याण की ओर से संचालित अभ्युदय कोचिंग की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 62 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसकी प्रगति पर निराशा जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक बच्चों की तैयारी कराएं। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से संबंधित छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करे।
महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए विशाखा गाइडलाइन के तहत आंतरिक परिवाद समिति का गठन करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधानों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव तक जानकारी पहुंचाएं। जहां महिलाएं काम कर रही हैं, वहां पर सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन प्रमुखता से लगवाएं।
विज्ञापन

डीपीआरओ को प्रत्येक ग्राम पंचायत पर शौचालय की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इधर, सुबह करीब दस बजे अध्यक्ष ने जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर 10 महिलाओं की गोद भराई की। 10 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। धात्री महिलाओं को बेबी किट भी वितरित की गईं। विकास भवन स्थित प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण किया।
-
महिलाओं ने अध्यक्ष को सुनाई अपनी व्यथा
अध्यक्ष ने जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जमीन विवाद में कार्रवाई नहीं करने की समस्याएं रखीं। अध्यक्ष ने एक-एक शिकायत को सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-
केस एक
मूसाझाग क्षेत्र की एक महिला ने एक मेडिकल स्टोर संचालक पर छेड़खानी और वीडियो बनाकर दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस पर अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
-
केस-दो
सिविल लाइंस क्षेत्र के भगौतीपुर की एक महिला मारपीट और घर जलाने की शिकायत लेकर पहुंची। पुलिस पर कार्रवाई न करने व गलत भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों से फरियादी से ठीक से बात करने की नसीहत दी। रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

केस तीन
थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित पिता अपनी बेटी से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने की शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर अध्यक्ष ने केस दर्ज कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

केस चार
उझानी थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित मां प्रेम प्रसंग में बेटे की हत्या के बाद आरोपियों की ओर से झूठे केस में फंसाने और पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने की शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने अपनी समस्या बताई। इस अध्यक्ष ने मामले जांच कर कार्रवाई के निर्देश।

बदायूं विकासभवन स्थित सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक करती महिला आयोग की अध्यक्ष डा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें