फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा की उपधारा का जलस्तर बढ़ाने की कवायद तेज, नाव से नहर के मुहाने तक पहुंचे इंजीनियर

विज्ञापन
कादरचौक क्षेत्र में ककोड़ा मेला के पास गंगा की उपधारा तक पानी पहुंचाने के निरीक्षण करने पहुंचे
विज्ञापन
कादरचौक। मेला ककोड़ा में गंगा की उपधारा का जलस्तर लगातार घटने से कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के स्नान की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि मुख्य स्नान से पहले गंगा में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए जिला पंचायत और बाढ़ खंड के अधिकारियों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को इंजीनियर और बाढ़ खंड के ठेकेदार नाव से नहर के मुहाने तक पहुंचे। जलस्तर बढ़ाने की संभावनाओं का निरीक्षण किया। शनिवार से जलस्तर बढ़ाने का काम शुरू होने की उम्मीद है। नरौरा से तकनीकी टीम और लेबर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

नहर के मुहाने पर पहुंचकर अधिकारियों और ठेकेदार ने पानी की स्थिति, गहराई और प्रवाह का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि किस स्थान से काम शुरू करने पर गंगा की उपधारा में पानी पहुंचाने और जलस्तर बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
मेला ककोड़ा में झंडी पूजन के साथ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। टेंट, प्रकाश व्यवस्था और दुकानों के संचालन की गतिविधियां तेज हो रही हैं। ऐसे में गंगा में पानी की उपलब्धता बढ़ाना मेला प्रशासन के लिए प्राथमिकता बन गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और मुख्य स्नान की व्यवस्था को लेकर आने वाले दिनों में जलस्तर बढ़ाने के प्रयासों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
विज्ञापन

-
बाढ़ खंड के ठेकेदार मनोज माहेश्वरी, नितिन शर्मा के अलावा ठेकेदार सुधीर यादव, अनुराग गुप्ता, जसपाल यादव के साथ निरीक्षण किया गया है। शनिवार से जल बढ़ाने के प्रयास शुरू किए जाएंगे। इसके लिए नरौरा से तकनीकी टीम और लेबर भी बुलाई गई है। - पवन कुमार गोयल, जिला पंचायत इंजीनियर
-
मुख्य स्नान से पहले पानी पहुंचाना होगी चुनौती
मेला ककोड़ा में गंगा की उपधारा कमजोर होने से स्नान घाट पर पानी की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को स्नान के लिए पर्याप्त जल मिल सके, इसके लिए प्रशासन लगातार विकल्प तलाश रहा है। पूर्व में भी उपधारा में पानी बढ़ाने के लिए सर्वे कराया गया था। अब नहर के मुहाने पर निरीक्षण के बाद काम शुरू होने की उम्मीद जगी है।
-
ऐसे बढ़ाया जाएगा उपधारा का जलस्तर



कासगंज के बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों ने अपने जिले में बाढ़ नियंत्रण करने के लिए कुछ साल पहले गंगा की मुख्य धारा के पानी को दूसरी तरफ डायवर्ट करने के लिए नहर खोदवाई थी। अभी यह नहर बंद है, लेकिन पानी भरा हुआ है। शुक्रवार को जिला पंचायत और बाढ़ खंड की टीम ने नाव से इसी नहर का निरीक्षण किया। अब गंगा की मुख्य धारा नहर के जरिये उपधारा तक लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें