फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजस्व की धीमी प्रगति पर ईओ उसावां से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मासिक बैठक के दौरान राजस्व व कर करेत्तर वसूली की समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष धीमी प्रगति पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत उसावां से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान जनवरी 2025 तक के राजस्व व कर करेत्तर वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति की समीक्षा की। उन्होंने आरसी का मिलान कर उसकी रिकवरी करने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान संज्ञान में आया कि परिवहन निगम वसूली में मंडल में प्रथम है। डीएम ने स्टांप व पंजीयन, आबकारी, वाणिज्य कर, परिवहन देय, विद्युत देय सहित विभिन्न विभागों की राजस्व व कर करेत्तर वसूली की समीक्षा की।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने अधिकारियों को विभागीय डाटा को अधतन रखने तथा पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर तहसील दिवस के प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक निस्तारित किया जाए तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी प्रवर्धन शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, जिला वन अधिकारी प्रदीप वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें