जरीफनगर के समसपुर में वैदिक महोत्सव में पुस्तक भेंट करते आर्य समाज के विद्वान। संवाद
जरीफनगर। आर्य समाज समसपुर मलिक फत्ता के विद्यापीठ में वैदिक महोत्सव के द्वितीय दिवस यज्ञ का महत्व बताया गया। साथ ही सत्यार्थ प्रकाश और गायत्री मंत्र की प्रतिलिपि भेंट की गईं।
आयोजक धूम सिंह शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को सत्य सनातन वैदिक धर्म से जोड़ना है। पंडित यशपाल शास्त्री ने कहा कि यज्ञ करना सभी मनुष्यों के लिए आवश्यक है। आचार्य संजीव रूप ने पौधरोपण और पर्यावरण पर विचार व्यक्त किए। भानु प्रकाश शास्त्री ने भजनों से सबका मन मोह लिया।
भानु प्रकाश शास्त्री ने अपने गीतों के माध्यम से समझाया कि आज सुदर्शनधारी श्रीकृष्ण की क्यों आवश्यकता है। अलका आर्य के भजन भी सराहे गए। संयोजक धूम सिंह शास्त्री ने आर्य जगत के विद्वान पंडित यशपाल शास्त्री, इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट शेर बहादुर सिंह, बदायूं बार एसोसिएशन के एडवोकेट जवाहर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राम खिलाड़ी सिंह, महाराज सिंह यादव, कुंवर पाल शास्त्री आदि को सत्यार्थ प्रकाश और गायत्री मंत्र की प्रतिलिपि भेंट कर अभिनंदन किया। भूपेंद्र कुमार ने सेवा प्रदान की। संवाद