फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीन के विवाद में लिपिक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जमीन विवाद में बिसौली के गांव बसई में प्लाॅट पर बैठे जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के लिपिक को उसके रिश्ते के फुफेरे भाई ने शुक्रवार रात दस बजे गोली मार दी। उन्हें घायलावस्था में सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वारदात में चार लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र निवासी निशांत पाठक (28) बदायूं के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में लिपिक हैं। उन्हें पिता डॉ. नंद किशोर पाठक के निधन पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। घायल निशांत ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह एमएफ हाईवे पर स्थित अपने प्लाॅट पर बैठे थे।
तभी कार से चार लोग उनके पास आए। दो लोग उनसे कहासुनी करने लगे। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी। जब तक वह संभल पाते, तब तक बिल्सी इलाके के बांस बरौलिया गांव निवासी उसके रिश्ते के फुफेरे भाई ने तमंचे से उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके उल्टे कंधे पर जा लगी।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो कार सवार आरोपी भाग निकले। इधर, घायल निशांत को आसपास माैजूद लोगों ने सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

सीएचसी के एमओआईसी की सूचना पर सीओ बिसौली सुनील सिंह व कोतवाल दलबल के साथ पहुंचे और घायल से जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें