शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में समीक्षा कर महिला सुरक्षा, जनसुनवाई, प्रभावी गश्त व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से पैदल गश्त करें, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करें। आमजन के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। संवाद