फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिंथेटिक बताकर प्राकृतिक मेंथा लाने का शक, लिया सैंपल

विज्ञापन
मेंथा का टीम ने सैंपल लिया। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान मंडी समिति में बुधवार को मेंथा से लदी एक गाड़ी को अधिकारियों ने जांच के लिए रोक लिया। गाड़ी में करीब 30 क्विंटल मेंथा लदा हुआ था। बताया जा रहा कि गाड़ी में सिंथेटिक मेंथा है, लेकिन मंडी अधिकारियों को शक है कि यह प्राकृतिक (नेचुरल) हो सकता है। इस पर मैंगलोर लैब पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मंडी समिति सहसवान के प्रभारी प्रभात यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में मेंथा लदा हुआ था। जांच के दौरान उसकी गुणवत्ता और रंग देखकर संदेह हुआ कि यह प्राकृतिक मेंथा है। जब इस संबंध में व्यापारी से बात की तो उन्होंने इसे सिंथेटिक मेंथा बताया। संदेह के आधार पर टीम ने मौके से सैंपल ले लिया।
वहीं, मेंथा लदे वाहन को मंडी समिति परिसर में खड़ा कराया गया है। बाद में जीईएम एरोमैटिक्स लिमिटेड ने मंडी प्रशासन को 5,46,000 रुपये की जमानत राशि जमाकर वाहन और माल को मुक्त कराया। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी सचिव प्रभात यादव ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट लगभग 15 दिनों में आने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मेंथा सिंथेटिक है या प्राकृतिक। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि यह साबित हुआ कि मेंथा को गलत श्रेणी में दिखाकर लाया गया था तो संबंधित व्यापारी और फर्म के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मेंथा का टीम ने सैंपल लिया। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें