फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घटना की रात मैं घर में सो रहा था’

Fri, 03 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

चार मई को दिए बयान से मुकर गया गवाह रामविलास 
पहले किशोरी को ले जाते हुए देखने की बात कही थी 
गवाही बदलने पर कोर्ट ने कटघरे में कर दिया खड़ा 
मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए छह जून मुकर्रर
 चर्चित मूसाझाग कांड में शुक्रवार को गवाह रामविलास ने यू-टर्न ले लिया। उसने मुख्य परीक्षा में पाक्सो कोर्ट में दिए बयान के विपरीत बयान अभियुक्त पक्ष के वकीलों की जिरह के दौरान दिए। इससे इस मुकदमे में नया मोड़ आ गया। गवाह रामविलास ने कोर्ट में कहा कि शुक्रवार को उसने कोर्ट में कहा कि घटना वाली रात को वह अपने घर पर सो रहा था और उसने चार मई को दबाव में आकर बयान दिए थे। गवाही बदलने पर कोर्ट ने आरोपी को करीब दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कोर्ट संचालित होने तक कटघरे में खड़ा रखा। मुकदमे की अगली तारीख छह जून को लगाई गई है, जिसमें सरकारी गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। 
मूसाझाग थाने में सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव पर 31 दिसंबर 2014 की रात को एक किशोरी से गैंगरेप करने का आरोप है। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज पाक्सो एक्ट कर रहे हैं, जिसमें पीड़िता, उसकी मां और दो गवाहों के बयान पहले ही दर्ज हो चुके हैं। शुक्रवार को इस चर्चित मामले के आखिरी गवाह रामविलास के साथ अभियुक्तों के अधिवक्ता जिरह करनी थी। जिरह होने के दौरान गवाह रामविलास पहले दी गई गवाही से मुकर गया। उसने शुक्रवार को अदालत में कहा कि उसने घटना नहीं देखी। घटना की रात वह तो घर पर सो रहा था, जबकि पहले गवाही देने के दौरान रामविलास ने किशोरी को पुलिसकर्मियों द्वारा ले जाते हुए देखने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गवाह रामविलास के मुकरने पर स्पेशल जज पाक्सो एक्ट वीरेंद्र कुमार पांडेय ने गवाह को जमकर लताड़ लगाते हुए शाम पांच बजे तक कटघरे में खड़ा रखा। बाद में रामविलास ने कहा कि चार मई को उसने गांव वालों के दबाव में आकर झूठा बयान दिया था। बाकी साक्ष्य के लिए सरकारी गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट ने मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए छह जून मुकर्रर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें