फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में हटेगा अतिक्रमण

Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
अ‌त‌िक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-नगर पालिका ने मुनादी कराके अतिक्रमणकारियों को चेताया
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद प्रशासन ने मेन मार्केट को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मंगलवार को मुनादी भी करादी गई। मेन मार्केट में पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अफसर पालिका प्रशासन को मदद करेंगे तो गली-मोहल्लों से अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका को खुद ही अभियान चलाना है। 
अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए पालिका प्रशासन ने खासकर मेन मार्केट में कई ऐसे स्थान चिह्नित किए है जहां अतिक्रमण की वजह से राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। घंटाघर चौराहा, पुरानी अनाज मंडी और हलवाई चौक मोड़ का इलाका इन दिनों अतिक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित है। पालिका की ओर से अतिक्रमणकारियों को चेताने के लिए मुनादी के जरिए कह दिया गया है कि दो दिन के अंदर सड़क को अतिक्रमणमुक्त नहीं किया गया तो दुकानों के सामने रखा सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका ने अभियान को शुरू करने के लिए प्रशासनिक अफसरों समेत पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और प्रभारी निरीक्षक को भी अवगत कराया है। मेन मार्केट, पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में आता है। पीडब्ल्यूडी को अभियान की डेट भी तय करनी है। अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस और पीएसी भी पालिका कर्मियों के साथ रहेगी। पालिका के जेई विनय सक्सेना ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए रणनीति तय कर ली गई है। गली-मोहल्लों में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत सबसे पहले की जाएगी।
विज्ञापन


बिल्डिंग मैटेरियल का सामान भी हटा लेने की सलाह
उझानी। मेन मार्केट में बाहरी छोर पर कछला रोड और बदायूं रोड बाजार में कई स्थानों पर बिल्डिंग मैटेरियल का व्यापार करने वाले लोगों ने सड़क पर रेता-बजरी और बांस-बल्ले डाल रखे हैं। पिछले दिनों पालिका कर्मियों ने हकीकत पर गौर किया तो उन्हें भी सच्चाई का पता लगा गया था। बिल्डिंग मैटेरियल का काम करने वाले लोगों को भी सामान हटा लेने की हिदायत दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें