फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वेद विद्या, कर्मकांड, हवन-पूजन, शिक्षा और समरसता पर जोर

विज्ञापन
वजीरगंज सम्मेलन में सनातन धर्म रक्षा का संकल्प लेते ब्राह्मण युवा। -संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। ब्राह्मण सम्मेलन में आचार्य शिव भारद्वाज ने समाज को संगठित होने की आवश्यकता बताई। और कहा कि वेद विद्या, कर्मकांड, हवन-पूजन, शिक्षा दान, रक्तदान और सामाजिक समरसता का समाज में पालन कराना हमारा संकल्प है। इसके लिए ब्राह्मण समाज के युवाओं को आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन

नगर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की स्थापना में ब्राह्मण समाज का योगदान रहा है। अगर ब्राह्मणों द्वारा स्थापित आदर्शों को अपनाया जाए जो समाज में समरसता का माहौल बनेगा। सम्मेलन में दूर-दूर से परशुराम वंशज ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे। ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्व दीप अवस्थी की ओर से सम्मेलन आहूत किया गया था। उन्होंने अन्य समाज के लोगों को शिक्षा और आशीर्वाद देने का काम किया। परशुराम सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष लोकेश भारद्वाज ने समाज के युवाओं को एकजुट रहने का आह्वान किया। सनातन धर्म की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस मौके पर राहुल शर्मा, कौशल पाराशरी, सर्वेश उपाध्याय, नितिन तिवारी, देवेश शंखधार, सुमित मिश्रा, विवेक मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें