फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेड़ों के कटान के कारण सात घंटे तक ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कछला मार्ग पर नगर पालिका द्वारा कटवाए जा रहे यूकेलिप्टस पेड़ों के कारण लिए गए शटडाउन से फीडर संख्या एक की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे बाधित रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के कछला रोड पर इन दिनों यूकेलिप्टस के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। इसके चलते शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे से शटडाउन लिया गया। ऐसे में शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे तक फीडर संख्या एक की आपूर्ति बाधित रही। देर रात सप्लाई को सुचारु किया गया। इस दौरान नगर के 25 हजार लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें