फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला पुल के पिलर्स पर लिखा जाएगा...सावधान डूबने का खतरा

विज्ञापन
कछला घाट का अ​धिकारियों के साथ निरीक्षण करते डीएम अवनीश राय। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
बदायूं। बैशाख शुक्ल पूर्णिमा 12 मई, सोमवार को होने के कारण कछला गंगा घाट पर स्नानार्थियों की भीड़ रहेगी। इससे पूर्व शनिवार को डीएम अवनीश राय ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। गंगा में अब तक होती रहीं डूबने की घटनाओं को उन्होंने गंभीरता से लिया। वहीं, महिलाओं को कपड़े बदलने की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व से पूर्व डीएम ने वहां मौजूद नगर पंचायत के अधिकारियों से कहा कि पुल के पिलर्स के पास डूबने की घटनाएं न हों, इसके लिए पिलर्स पर बड़ा-बड़ा लाल रंग से ‘सावधान डूबने का खतरा’ लिखवाया जाए। उन्होंने दोनों ओर पांच-पांच नावें मय नाविक और दो-दो गोताखोर के अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए।
वहीं डूब क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कराने और मोटरबोट से गंगा में भ्रमण पर रहने के साथ लोगों को चेतावनी जारी करते रहने के लिए भी कहा। इसके अलावा उन्होंने महिला स्नानार्थियों को दोनों ओर दो-दो चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। साथ रहे पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम ने स्नान पर्व को लेकर नगर पंचायत का सूचना कैंप बनाने के लिए भी कहा। यहीं से जरूरी एनाउंसमेंट करते रहने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कछला घाट पर प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग आदि की व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिम्मेदारियां अलग-अलग अधिकारियों को दीं।
घाट पर घूमकर विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर जायजा लिया। कछला पुल और दूसरी ओर के घाट का भी निरीक्षण किया। डीएम के साथ एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लोनिया, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राजकुमार, कुलदीप, नीरज, गजराज के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें