फैजगंज बेहटा। 132 केवी लाइन में आई खराबी को ठीक करने को लेकर कस्बा समेत आसपास के 24 गांवों की विद्युत सप्लाई सुबह छह बजे से शाम पांच बजे ठप रही। 11 घंटे बिजली सप्लाई न मिलने के कारण विद्युत चालित घरेलू और व्यावसायिक कार्य प्रभावित हुए। विद्युत निगम ने सप्लाई बंद करने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी। इससे बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय विद्युत सब स्टेशन पर चार फीडर हैं। लाइन पर मरम्मत कार्य को लेकर चारों फीडर 11 घंटे बंद रहे। उपकेंद्र के टीजी-2 बजरंगी लाल ने बताया कि बिसौली बिजली उपकेंद्र से केबल बदलने की वजह से सप्लाई बंद करनी पड़ी। सप्लाई न मिलने के कारण लोगों को पेयजल आपूर्ति भी नहीं मिल सकी। संवाद