फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन दिन बाद सुचारू हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीत विहार कॉलोनी के लोगों की समस्या का हुआ निदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर की प्रीत विहार कॉलोनी में आखिरकार बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। पिछले तीन दिन से बिजली नहीं आने से कॉलोनी के लोग बेहद परेशान थे। उन्हें गर्मी में समय बिताना पड़ रहा था। बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई थी। उनकी शिकायत पर ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बृहस्पतिवार रात केबल जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई। जिसपर लोगों ने राहत की सांस ली।
दातागंज तिराहे के नजदीक और भाजपा कार्यालय के पीछे स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही थी। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि नजदीक में ही एक घर के सामने लगे केबल बॉक्स से कनेक्शन हटवा दिए गए। कॉलोनी के लोगों ने एकत्र होकर बुधवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों और डीएम मनोज कुमार से इस आशय की शिकायत की।
विज्ञापन

जिस पर बृहस्पतिवार को स्वयं अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार और अधिशासी अभियंता हरीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी वासियों की समस्या को देखते हुए मौके का निरीक्षण किया और टीम लगाकर बिजली आपूर्ति चालू कराने की कार्रवाई शुरू की।
टीम ने बृहस्पतिवार देर रात तक कॉलोनी में काम किया और लोगों के घरों के कनेक्शन जोड़ दिए। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली आने के बाद कॉलोनी के लोगों ने अस्थायी रूप से लगाए जनरेटर वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन

-
बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे थे। जो व्यवस्था पहले से चली आ रही थी, उसी को लागू कर दिया है। अब कॉलोनी में बिजली पहुंच गई है। लोगों को कोई दिक्कत नहीं है।
- अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें