फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली की आवाजाही और लो-वोल्टेज ने उड़ाई रात की नींद और दिन का चैन

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कूंचापाड़ा में छत से टिका बिजली का खंभा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले भरे के लोग बिजली की आवाजाही, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच लो-वोल्टेज के कारण पंखे और कूलर पूरी क्षमता से नहीं चल रहे हैं। अधिकतर ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हैं। ऐसे में विभाग को कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस दौरान उमस भरी गर्मी हो रही है। ऐसी गर्मी में निर्बाध आपूर्ति के लिए उपभोक्ता तरस गए है। विद्युत निगम ने निर्बाध आपूर्ति के तमाम दावे किए थे। गर्मी से पहले लाइनों की मरम्मत के साथ ही ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई थी। वह दावे हवा-हवाई साबित हुए।
इस समय लो-वोल्टेज और बिजली की आवाजाही रहती है। इससे लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही हैं। शहर के पनवड़िया, कार्यशाला, कहचरी, जोगीपुरा और नवादा से पोषित इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि वोल्टेज इतने कम आते है कि स्टेपलाइजर भी काम नहीं कर पा रहे हैं। लो-वोल्टेज के कारण एसी नहीं चल पाते हैं। सबमर्सिबल भी नहीं चल पाते हैं। इससे पेयजल का संकट हो गया है। इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन



विद्युत कनेक्शन की लंबी दूरी और ओवरलोड मुख्य कारण
जिला मुख्यालय में करीब 25 हजार उपभोक्ता हैं और 160 ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति दी जाती है। इसमें से करीब 50 ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हैं। विद्युत निगम के अधिकारी लो वोल्टेज का मुख्य कारण कनेक्शन की दूरी और ओवरलोड बताते हैं। भीषण गर्मी में एसी भी बढ़े हैं। इस वजह से ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हुए है। रात के समय लो-वोल्टेज की समस्या ज्यादा होती है।
फोटो-09
- विद्युत आपूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं है। आवाजाही के कारण रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है। लो-वोल्टेज के कारण पंखे व कूलर सही से नहीं चल पाते है। विद्युत निगम के अधिकारी सुनने को राजी नहीं है। - विशाल वर्मा, उपभोक्ता

फोटो-08
एक तो गर्मी का मौसम उस पर लो-वोल्टेज से परेशानी बढ़ गई है। दुकानों पर काम ठप हैं। वोल्टेज इतने कम है कि स्टेपलाइजर ठप हैं। इस वजह से गर्मी में बेचैनी होती है। - विनय वैश्य, उपभोक्ता


वर्जन
लो-वोल्टेज की समस्या का मुख्य कारण उपभोक्ता के कनेक्शन से ट्रांसफॉर्मर व संबंधित विद्युत उपकेंद्र व फीडर की दूरी है। इसके अलावा ओवरलोड के कारण भी लो-वोल्टेज की समस्या है। इस समस्या को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जेई को निर्देश दिए गए है कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता के हिसाब और निर्धारित दूरी पर उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाए। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता

10 दिन पहले आई आंधी में गिरा खंभा छत से टिका, कई को लगा करंट

फोटो-14

बदायूंं। मोहल्ला कूंचा पांडा के वार्ड 22 में 10 दिन पहले आई आंधी से खंभा गिरकर छत से टिक गया है। वहां से निकालने वालों के लिए यह खतरा बना हुआ है। मुहल्ले की रेखा सक्सेना ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युत उपखंड कार्यालय में जाकर शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। यहीं के आरके सक्सेना, अक्षय शंकर रावत, कमल, राकेश, प्रमोद रावत आदि ने भी विद्युत उपखंड कार्यालय घंटाघर जाकर शिकायतें कीं। इस खंभे के चलते कई लोगों को करंट लग चुका है। एसडीओ सुमित साहू ने बताया कि मेरी हाल ही मेरी तैनाती हुई है। फिलहाल यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर जानकारी कराएंगे। समस्या है तो उसका समाधान भी कराया जाएगा।

पांच माह से नहीं बदला खराब ट्रांसफार्मर

फोटो-26

मुजरिया। भगवती गांव में आटा चक्की चलाने वाले धनश्याम ने बताया ट्रांसफॉर्मर पांच माह से खराब है। इस वजह से काम ठप है। बिजली उपकेंद्र में अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। बताया कि लाइनमैन आता है देखकर चला जाता है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई महीनों से चक्की बंद है।

शहर के मोहल्ला कूंचापाड़ा में छत से टिका बिजली का खंभा। संवाद

शहर के मोहल्ला कूंचापाड़ा में छत से टिका बिजली का खंभा। संवाद

शहर के मोहल्ला कूंचापाड़ा में छत से टिका बिजली का खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें