फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट से रात भर दो मोहल्लों की गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। शुक्रवार की रात खैरी बस स्टैंड के निकट लगे ट्रांसफार्मर से नगर को आ रही लाइन में आए फाल्ट के कारण दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही, जिसके कारण लोगों को गर्मी में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या दो में खैरी बस स्टैंड के निकट लगे ट्रांसफार्मर और केबल की लाइन ओवरलोड के कारण जल जाती है, जिससे नगर के मोहल्ला संख्या दो और एक खैरी बाजार की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही। शनिवार की सुबह फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारु किया गया। आपूर्ति ठप होने के बाद यहां के लोगों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
बताते हैं कि इस ट्रांसफार्मर से आपूर्ति को लगी सभी केबल जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं, जिसके कारण आए दिन यहां फाल्ट होते रहते है। इसका खामियाजा नगर के लोगों को झेलना पड़ता है। लोगों ने विभाग से जर्जर केबल को बदलवाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें