फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में 12 घंटे बिजली सप्लाई ठप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उझानी में बिजली कटौती के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। रविवार देर रात बिजली उपकेंद्र के केबल बॉक्स में फॉल्ट के बाद लाइन फुंकने से पूरे नगर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जेई की देखरेख में बिजली कर्मियों ने रात में फॉल्ट ठीक करने का प्रयास शुरू किया लेकिन सोमवार पूर्वाह्न केबल बॉक्स दुरुस्त हो पाया। इसे लेकर करीब 12 घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली नसीब नहीं हो पाई। विरोध में बहादुरगंज मोहल्ले की महिलाएं सड़क पर आ गईं, उन्होंने नारेबाजी की।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र के केबल बॉक्स में फॉल्ट की वजह क्या रही, यह तो बिजली कर्मी भी फिलहाल नहीं बता पा रहे हैं लेकिन जानकारी पाकर रविवार रात जेई सुनील कुमार भी उपकेंद्र पर पहुंच गए। तकनीकी कर्मियों को बुला लिया गया। बावजूद इसके फुंके केबल बॉक्स को सोमवार तड़के काफी हद तक ठीक किया जा सका। इसके बाद जैसे ही लाइन शुरू की गई, फिर फॉल्ट हो गया। इसके बाद बदायूं से इंजीनियर को बुलाया गया।
बताया जाता है कि सुबह बहादुरगंज मोहल्ले की दो-तीन महिलाएं उपकेंद्र पर पहुंचीं, उन्हें बिजली सप्लाई को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो उन्होंने मोहल्ले में लौटकर नारेबाजी कर दी। रीना, शांति देवी और पूजा ने बताया कि बिजली सप्लाई नहीं मिलने से पेयजल की भी दिक्कत हुई। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे सप्लाई दुरुस्त होने के बाद विभाग के स्थानीय अफसरों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

-
जेनरेटर से चले पालिका के नलकूप
रविवार देर रात केबल बॉक्स फुंकने के बाद पालिका के नलकूप भी बंद हो गए। पालिका परिसर स्थित जिन नलकूपों पर जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध है, उन्हें सुबह चलाकर पेयजल सप्लाई शुरू की गई। यहां तक कि ओवरहेड टैंक भी जेनरेटर चलाकर भरे गए। जलकल प्रभारी नफीस अहमद ने बताया कि पेयजल सप्लाई दुरुस्त रखी गई है।
-
केबल बॉक्स फुंकने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई प्रभावित हुई है। काफी मशक्कत के बाद अगले दिन पूर्वाह्न में सप्लाई शुरू हो पाई। केबल बॉक्स फुंकने की वास्तविक वजह का पता लगवाया जा रहा है। आने वाले समय में ऐसी कोई दिक्कत नहीं आए, इसकी भी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

- एसपी पांडेय, एसडीई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें