फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 44.66 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। निष्पक्ष रूप से विधानसभा चुनाव कराने के लिए जिले में पुलिस-प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है, ताकि कोई भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न कर सके। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने 44.66 लाख रुपये की नकदी बरामद करने के साथ 75 किलो नारकोटिक्स से जुड़ा सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस, आयकर, आबकारी विभाग समेत विभिन्न विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि अब तक 13,467 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए हैं। वहीं सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए 45937 लोगों को पाबंद किया गया है। अब तक 44 लाख 66 हजार से ज्यादा नकदी को बरामद किया है।
इसी प्रकार अवैध शस्त्र बनाने वाले पांच अवैध कारखानों को अब तक सीज किया गया, वहीं 38 हजार 710 लीटर कच्ची शराब और 49 भट्ठियों को बरामद किया गया है। इसके अलावा 75 किलो नशीले पदार्थ व संबंधित सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें