फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया की हर गतिविधि पर रखें नजर

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में स्थित सूचना भवन मीडिया प्रमाणन एवं मीडिया अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के काम का निर? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव में बदायूं विधानसभा के प्रेक्षक कौशिक हलदर, प्रभारी अधिकारी एमसीएमसी ऋतु पुनिया के साथ बुधवार को सूचना भवन पहुंचे। वहां पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया की संवीक्षा व सत्यापन के कार्यां का गहनता से निरीक्षण किया। यहां तैनात अधिकारियों व कार्मिकों से उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

चुनाव प्रेक्षक ने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापनों और पेड न्यूज पर विशेष नजर रखी जाए। बिना एमसीएमसी अवलोकन के विज्ञापन छपवाने वाले प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के सोशल मीडिया अकाउंट गहनता से खंगाले जाएं। विज्ञापन व पेड न्यूज प्राप्त होने की दशा में उस पर व्यय का आकलन कर प्रतिदिन प्रभारी निर्वाचन व्यय लेखा को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें