टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए स्थानीय पुलिस के अलावा अति संवेदनशील और संवेदनशील जगहों पर सेना के जवानों को लगाया जाएगा। सेना के जवानों के रहने के लिए व्यवस्था की जा रही है। मंगलवार को डीएम और एसएसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के उद्देश्य से मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारी सबसे पहले सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, उसके बाद में जीआईसी और जीजीआईसी पहुंचे। यहां पर मतदान केंद्रों को देखा। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट व तहसीलदार को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों की सभी तैयारियों को समय से पूरा किया जाए। वहीं चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के जवान बदायूं आएंगे। जो यहां होने वाले चुनाव पर पूरी निगाहें रखेंगे।
जवानों के ठहरने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसके तहत डीएम ने टिथोनस इंटर नेशनल स्कूल और फ्लोरेंस नाइट एंगिल स्कूल को चिह्नित करते हुए वहां पर निरीक्षण किया। वहां जो कमियां पाईं गईं हैं, उनको तुरंत दुरुस्त करने के सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान को निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार करनवीर सिंह, सीओ सिटी आदि मौजूद रहे। संवाद