फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Wed, 25 Mar 2026 11:42 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग को निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू गांव में आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग (70 वर्ष) पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सखानू गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी शाने रजा पिछले दो वर्षों से गांव के ही आमिर नाम के व्यक्ति के आम का बाग पेशगी पर लेकर उसकी देखरेख कर रहे थे। बुधवार सुबह जब परिजन उनके लिए भोजन लेकर बाग पहुंचे, तो वह चारपाई पर खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। उनकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।  

अविवाहित हैं शाने रजा 
बताया जा रहा है कि शाने रजा अविवाहित हैं और आम के बाग की फसल से ही अपना जीवन यापन करते थे। घटना के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य किसी विवाद की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी 
घटना की सूचना मिलते ही अलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को आनन-फानन एक निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें