फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उत्कर्ष ने 21-18, 21-7 से भगत के खिलाफ एकतरफा जीत की हासिल

Wed, 25 Mar 2026 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महानगर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार को दो सत्रों में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले हुए। इनमें उमाकांत शर्मा, उत्कर्ष, अराध्या आदि ने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जीत दर्ज की। उत्कर्ष ने भगत के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल बुधवार को अंतिम मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

महानगर बैडमिंटन क्लब की ओर से कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित चैंपियनशिप में मंगलवार को कई मुकाबले हुए। सुबह के सत्र में सीनियर वर्ग के मुकबालों में उमाकांत शर्मा ने प्रदीप को 21-15, 21-11 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, राहुल ने डॉ. राहुल को 21-11, 21-13 से पराजित किया। 19 से 36 आयु वर्ग में उत्कर्ष ने भगत को एकतरफा मुकाबले में 21-18, 21-7 से हराया। बालिका वर्ग में अराध्या ने ऋषिता को 21-09, 21-12 से हराया।
युगल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुभव का प्रदर्शन किया। 70+ आयु वर्ग में डॉ. नरेंद्र और यश की जोड़ी ने उमाकांत और हेमंत को रोमांचक मुकाबले में 11-21, 21-19, 24-22 से हराया। 40+ वर्ग में आशीष और अथर्व ने अंश और अमन की जोड़ी को 21-11, 21-14 से हराया।
विज्ञापन

शाम के सत्र में जूनियर खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। 12 से 18 आयु वर्ग में अथर्व अग्रवाल ने भविष्य को 21-12, 21-16 से मात दी। चित्रांक ने अथर्व सांघी को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में 21-13, 17-21, 21-13 से पराजित किया। बालिका वर्ग में आन्या ने ईशा को 21-15, 21-16 से हराकर जीत दर्ज की। आयोजकों के मुताबिक, बुधवार को लीग चरण के अंतिम मैच खेले जाएंगे। इसके बाद नॉकआउट दौर के लिए खिलाड़ियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें