फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का कारण बनी बीड़ी: चिंगारी गिरने से बिस्तर में लगी आग, 70 साल के बुजुर्ग की जलकर मौत

Tue, 19 Mar 2024 05:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर पांच में एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। बुजुर्ग लकवा के मरीज थे। वह चल-फिर नहीं पाते थे और न ही बोल पाते थे। बीड़ी की चिंगारी गिरने से उनके बिस्तर में आग लग गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
नौबतराम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी कस्बा के मोहल्ला नंबर पांच में लकवा ग्रसित 70 वर्षीय नौबतराम की मौत का कारण बीड़ी बन गई। वह चारपाई पर लेटकर बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान बीड़ी की चिंगारी बिस्तर पर गिर गई। बिस्तर में आग लगने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

विज्ञापन


बुजुर्ग नौबतराम सोमवार दोपहर अपने घर में अलग कमरे में चारपाई पर लेटे थे। उनके परिवार वालों का कहना है कि उस दौरान सभी लोग अपने काम में लगे थे। नौबतराम लकवा से ग्रसित थे। वह पैदल चल फिर नहीं पाते थे और न ही बोल पाते थे। वह केवल इशारों में ही परिवार वालों से बात करते थे। दोपहर के समय वह चारपाई पर लेटकर बीड़ी पी रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

धुआं उठने पर परिजनों को हुई जानकारी 
अचानक बीड़ी बिस्तर पर गिर गई और आग लग गई। बीमारी की वजह से बुजुर्ग चारपाई से उठ नहीं पाए और न ही परिवार वालों को आवाज दे पाए। जब परिवार के लोगों ने उनके कमरे से धुआं निकलता देखा तो वह दौड़कर आए। उन्होंने जल्दी-जल्दी आग बुझाई लेकिन तब तक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए।

परिवार वाले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम उनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके परिवार वालों ने बताया कि बुजुर्ग के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनकी मौत से परिवार वाले काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें