फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झोलाछाप के इलाज से दो बहनों की हालत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरी बरेली रेफर

Fri, 23 Feb 2024 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज से एक बच्ची की जान चली गई। जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर है। उसे बरेली रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
सोनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गंगी नगला में झोलाछाप के इलाज से दो बहनों की हालत बिगड़ गई। उनमें आठ वर्षीय सोनम की उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, जबकि उसकी छह वर्षीय बहन निशा को बरेली रेफर कर दिया गया है। उसकी भी हालत चिंताजनक बताई गई है।

विज्ञापन


गंगी नगला निवासी दिनेश का कहना है कि दो दिन पहले उनकी बेटी सोनम और निशा को बुखार आया था। इस पर उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने गांव के ही झोलाछाप से दोनों बेटियों को दवा दिलवा दी थी। दवा खाने के बाद शाम के समय दोनों बेटियों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद वह उन्हें कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इसके कुछ समय बाद सोनम की मौत हो गई जबकि निशा की हालत ज्यादा बिगड़ गई। उसे रात में ही बरेली रेफर कर दिया गया।

बरेली में दर्दनाक घटना: झोपड़ी में आग लगने से तीन मासूमों की जलकर मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि उनकी सूचना पर थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। इससे पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। अभी परिवार वालों ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। एसओ उदयवीर सिंह का कहना है कि सूचना पर बालिका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर आने पर इसमें एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें