फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आठ लोगों ने किया था फार्मासिस्ट का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फार्मासिस्ट मोहम्मद शाकिर का अपहरण आठ लोगों ने मिलकर किया था। अपहरण के पीछे प्रेम प्रसंग की बात पुलिस मान रही है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि पांच लोगों की तलाश एसओजी कर रही है। पांचों आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद करके भागे हुए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में दिल्ली में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी शाकिर अली जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। 15 अक्तूबर को वह घर से जिला अस्पताल जाने के लिए निकले थे। शाम चार बजे तक उनकी परिवार से फोन पर बात हुई। इसके बाद से मोबाइल फोन बंद जा रहा है।
पुलिस ने अपहरण की धाराओं में इशरत खातून, इसके पति शाहिद अली, आरिश चौधरी, नाजमा, शाहिद अली उर्फ बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें शाहिद अली, आरिश चौधरी नाजमा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बावजूद इसके पुलिस फार्मासिस्ट का कोई पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर, जब जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया तो पुलिस दबाव में आ गई। इसके बाद एसएसपी ने एसओजी को भी फार्मासिस्ट की तलाश में लगा दिया। अब जांच में पता चला है कि फार्मासिस्ट का अपहरण करने में आठ लोग शामिल थे। फार्मासिस्ट का अपहरण प्रेम प्रसंग के चलते किया गया था। अब बाकी पांच आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगी हुई है। बताया जाता है कि वह दिल्ली भाग गए हैं। पुलिस की एक टीम दिल्ली में डेरा डाले है। उधर, पुलिस ने जेल जा चुके तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।



पहले पुलिस नहीं मान रही थी अपहरण की बात
पुलिस ने इस मामले में शुरू से ही लापरवाही बरती। जब फार्मासिस्ट के परिजन तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस अपहरण की बात मानने को तैयार नहीं हुई। तहरीर लेने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस यह मान रही थी कि फार्मासिस्ट कहीं खुद ही छिपा बैठा है। जल्द ही वह खुद लौट आएगा। कोतवाली पुलिस को अब यह लापरवाही ही भारी पड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन




फार्मासिस्ट की तलाश में टीमें लगी हुईं हैं। एक टीम दिल्ली में डेरा डाले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - संजीव कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें