फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बसें न होने से कई मार्ग डग्गामार के हवाले

विज्ञापन
डग्गामार वाहन में जातीं सवारियां। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कई ऐसे मार्ग हैं, जिन पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सैकड़ों यात्री डग्गामार वाहनों के सहारे यात्रा करने को मजबूर हैं। सर्दी बढ़ने पर ये डग्गामार वाहन भी शाम पांच बजे के बाद नहीं चलते। इससे इन मार्गों पर यातायात पूरी तरह बंद हो जाता है।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश मार्ग ऐसे हैं जिन पर डग्गामार वाहन ही सहारा हैं। देहात के लोगों को रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिल रही है। क्षेत्र के करीब 30 किलोमीटर के दायरे में स्थित आंवला रोड, दातागंज, बिल्सी, ककराला, कादरचौक मार्ग पर रोडवेज बस नाममात्र को ही संचालित हो रहीं हैं। लोगों को या ताे डग्गामार बसों का सहारा लेना पड़ता है या फिर निजी वाहनों के सहारे आते-जाते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद इस तरफ जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं।

कई बार इन मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी सवारियां न मिलने की बात कहकर रोडवेज बसों के संचालन से हाथ पीछे खींच लेता है। यही वजह है कि सैकड़ों की संख्या में यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से सफर कर रहे हैं। मौसम बदलने के साथ ही अब लोगों को दिक्कत होने लगी है। सर्दी के मौसम में अक्सर डग्गामार शाम छह बजे तक ही संचालित हो रहे हैं। इसके बाद इस रूट के लिए कोई डग्गामार तक नहीं मिलता।
विज्ञापन




बदायूं-आंवला मार्ग पर डग्गामार वाहनों का ही सहारा
बदायूं-आंवला मार्ग पर बदायूं डिपो की एक भी बस संचालित नहीं है। केवल रामपुर डिपो की एक बस ही रोजाना आ-जा रही है। हालांकि कभी-कभी बरेली डिपो की भी बस आ जाती है। इस मार्ग पर डग्गामार वाहन ही सवारियों का सहारा हैं।

डग्गामार वाहन में जातीं सवारियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें