फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वार्डन समेत तीस कर्मियों का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। समरेर के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की छात्राओं की खाना खाने के बाद तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में डीएम के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को चेक किया गया था तो वहां तमाम कमियां मिलीं। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों का डीएम ने एक दिन का वेतन काट दिया है। साथ ही अग्रिम आदेशों तक सभी को वेतन/ मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन के निर्देश पर छह अप्रैल को जिले के 18 कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालयों को शाम के समय चेक किया गया था। उस दौरान 36 अधिकारियों ने एक साथ विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दातागंज वार्डन वीना पाल, सहसवान की वार्डन साधना माहेश्वरी, बदायूं नगर की उपासना समेत सात पूर्ण कालिक शिक्षिका, सात मुख्य रसोइया, तीन सहायक रसोइया, पांच चौकीदार और पांच पीआरडी के एक दिन का वेतन/ मानदेय काटा गया। साथ ही अग्रिम आदेशों तक सभी के वेतन/ मानदेय निकासी पर रोक लगा दी गई। वहीं बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक प्रशांत गंगवार ने बताया कि वहां पर जो कमियां मिली थीं, उनको सुधारने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें