फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सर...पास कर दीजिए, फेल हो गया तो पड़ोसी चिढ़ाएंगे’

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। ‘सर...पास कर दीजिए, फेल हो गया तो पड़ोसी चिढ़ाएंगे’। यह कहना है एक परीक्षार्थी का, जिसने पास होने के लिए परीक्षक से अपनी कॉपी में ही विनती कर डाली। एक ने लिखा- अगर फेल हो गया तो पापा दुकान पर बैठा देंगे, इसलिए कृपया पास कर दें। कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब बातें लिखीं मिल रही हैं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के समय।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार परीक्षार्थियों के मन में थोड़ा असमंजस की स्थिति थी। ऐसे में बहुत से परीक्षार्थी पिछली बार की तरह बिना परीक्षा दिए प्रमोट होने की बात सोच कर बैठे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसका असर अब मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में देखने के लिए मिल रहा है। हालत ये है बृहस्पतिवार को एक सेंटर पर उत्तर पुस्तिका में ऐसा लिखा था कि उसको पढ़कर परीक्षक की भी हंसी छूट गई। उत्तर पुस्तिका में परीक्षार्थी ने लिखा था कि ‘सर...पास कर दीजिए, फेल हो गया तो पड़ोसी चिढ़ाएंगे, क्योंकि उनका बच्चा भी परीक्षा दे रहा है। वह पढ़ाई में बहुत अच्छा है’। इसके अलावा एक परीक्षार्थी ने पास न होने पर पापा द्वारा किराने की दुकान में बैठाने की बात लिखी थी।
बता दें कि जिले में तीन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन चल रहा है, जिनमें दो इंटरमीडिएट व एक हाईस्कूल के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनमें से कुंवर रुकुम सिंह वैदिक नगला इंटर कॉलेज में करीब 18 सौ उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन को रह गई हैं। ऐसे में इनका मूल्यांकन शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। वहीं दो से तीन दिन में राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भी मूल्यांकन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें