फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन : उत्तर पुस्तिकाओं में खाली मिल रहे कई पेज

विज्ञापन
एसके कॉलेज मे उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते शिक्षक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कोविड की वजह से पिछले साल बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो सकीं तो इस साल भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षक हैरान हैं। पढ़ाई ठीक न होने का असर साफ दिख रहा है। जो कॉपियां बदायूं में जांच को आई हैं उनमें किस्से-कहानी, तो कुछ में खाली पेज निकल रहे हैं। परीक्षाओं का कहना है कि इस कारण परिणाम गिर सकता है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने को काफी समय तक असमंजस में रहा। इसकी वजह से छात्र-छात्राएं पूरी तैयारी नहीं कर पाए। परीक्षा की तिथि पास आने पर भी पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका। इसका बोर्ड परीक्षाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा। जब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ है तो परीक्षकों के अनुसार कई कॉपियों में परीक्षार्थियों ने मूल विषय व पाठ्यक्रम से इतर मनगढ़ंत बातें लिखी थीं। काफी परीक्षार्थी ऐसे भी रहे जिनकी उत्तर पुस्तिकाओं के पन्ने कोरे निकले।
-
19594 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
शहर में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जीआईसी में सोमवार को 2579, जीजीआईसी में 3253, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 6636 और कुंवर रुकुम सिंह नगला इंटर कॉलेज में 7126 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इन सेंटर में से कुंवर रुकुम सिंह नगला इंटर कॉलेज में 108, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 102, जीआईसी में 62 और जीजीआईसी में 44 शिक्षक गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें