फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: आखिरी दिन पकड़ा गया एक नकलची

विज्ञापन
अंग्रेजी का अच्छा पेपर होने के बाद छात्र काफी उत्साहित दिखे। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा का बुधवार को समापन हो गया। आखिरी दिन सुबह की पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसे बलिया पेपर लीक कांड के बाद स्थगित किया गया था। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे तनावमुक्त दिखे। हालांकि ककराला के नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा वैसे तो मंगलवार को खत्म हो चुकी थी, लेकिन बलिया जिले में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद बदायूं समेत 24 जिलों में इस पेपर को निरस्त कर दिया गया था। ऐसे में बदायूं समेत इन 24 जिले में अंतिम पेपर बुधवार को पहली पाली में हुआ। इस दौरान सभी केंद्रों पर विशेष सख्ती बरती गई। काफी गहन चेकिंग के बाद में परीक्षार्थियों को कक्षों के अंदर प्रवेश करने दिया। अंग्रेजी के पेपर में 23901 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 22142 ने परीक्षा दी, जबकि 1759 गैर हाजिर रहे। जबकि ककराला के नगर पालिका इंटर कॉलेज में सचल दल को एक परीक्षार्थी नकल करते हुए मिला। परीक्षार्थियों के थाने में तहरीर दी है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि ककराला में सचल दल ने एक नकलची पकड़ा है। उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें