जीआईसी में किया जा रहा उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के उद्देश्य से लगातार काम चल रहा है। अब संकलन केंद्र से परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिका का आवंटन शुरू कर दिया गया है। अब तक 86 केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में लॉकर में रखा जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाएं 24 मार्च से होंगी। इसको लेकर उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण करने के निर्देश बोर्ड कार्यालय की ओर से दिए गए हैं, क्योंकि पिछले साल परीक्षा नहीं होने की वजह से वहीं उत्तर पुस्तिकाएं अब भी जीआईसी में बने संकलन केंद्र में रखी हुई थी। निर्देश मिलने के बाद इन उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 86 केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का आंवटन किया जा चुका है। अब केंद्र प्रभारी इन उत्तर पुस्तिकाओं को डबल लॉकर में रखेंगे। साथ ही जिस अलमारी में इन उत्तर पुस्तिकाओं को रखा जाएगा, उनकी निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी।
---------------
जिले में परीक्षा केंद्र-99
हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं- एक लाख 75 हजार
इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं-एक लाख 25 हजार
हाईस्कूल में परीक्षार्थी-33340
इंटर में परीक्षार्थी-26080
-
बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके तहत 24 मार्च से परीक्षाएं होनी है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा से संबंधित तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस