बदायूं। सहसवान के डीपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं की ओर से कॉलेज कैंपस सफाई अभियान चलाया गया। बाद में बौद्धिक सत्र में डायरेक्टर, प्राचार्य और शिक्षकों ने एड्स से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
डीपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में प्रवक्ता वर्ग में भूपेंद्र गुप्ता ने एड्स विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि आधी अधूरी जानकारी जीवन को कष्टदायी बना देती है, इसलिए स्वयंसेवक ग्रामवासियों को पूरी तरह जागरूक करें।
डायरेक्टर डॉ. एमके सोलंकी ने मनोविज्ञान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रारंभ में दिव्यांश सक्सेना, ज्ञानेंद्र कश्यप ने सभी स्वयंसेवियों व स्वयं सेविकाओं की अलग-अलग टोली बनाकर उन्हें सफाई का दायित्व सौंपा। इसमें रितु सिंह, सना साजिद ने छात्राओं की टोलियां बनाकर सफाई अभियान चलाया, जबकि कविता यादव व निक्की माहेश्वरी ने भी टोलियों बनाकर सफाई की।
मैदान की सफाई के बाद नितिन माहेश्वरी, भूपेंद्र गुप्ता, ज्ञानेंद्र कश्यप ने खेल से स्वस्थ जीवन का महत्व बताया। प्राचार्य डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, चीफ प्रॉक्टर डॉ. मुकेश राघव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि कोई भी काम अकेले करने में कठिनाई आ सकती है लेकिन वहीं काम टीम के साथ करेंगे, तो वह आसानी से हो जाएगा। इस मौके पर नाजिश, अर्शीन, कंचन, आरती, नेहा, आंचल सक्सेना, इमरत अली, सोनू, निखिल, अरबाज, नदीम, शाहनबाज, यासीन खान आदि मौजूद रहे। संवाद