बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉलेज में पोस्टर, कविता लेखन, क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं में 14 संस्थानों ने प्रतिभागिता किया।
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य/ नोडल अधिकारी डॉ. स्मिता जैन ने कहा की एक अच्छे नागरिक की तरह सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए हम सबको नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के प्रवेश ने पहला, जीएमसी के दिव्यांशु शेखर झा दूसरे स्थान और देवांशी तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में बीआईएमटी के बीसीए की नम्रता सिंह पहले स्थान पर, बीसीए फर्स्ट ईयर की हृषिता राज दूसरे और जीएमसी के एमबीबीएस की छात्रा विदुषी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। कविता लेखन प्रतियोगिता में राजकीय डिग्री कॉलेज की बीएससी की छात्रा शगुफ्ता बी पहले स्थान, जीएमसी के नेहा सिंह दूसरे और जीएमसी के हिमांशु प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर डॉक्टर राजधन, डॉ. मनीषा भूषण, डॉ. वंदना, डॉ. भावना सिंह, बृजेश कुमार, ऋषभ भारद्वाज मौजूद रहे।