बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की मिड टर्म परीक्षा एक दिसंबर से नौ दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा प्रभारी डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि एक दिसंबर को हिंदी और भौतिक विज्ञान की परीक्षा से इसकी शुरूआत होगी।
अंतिम परीक्षा नौ दिसंबर को शारीरिक शिक्षा एवं जंतु विज्ञान की होगी। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 तक होंगी।
उझानी। बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मिड-टर्म परीक्षा का शनिवार को तारीखें घोषित कर दी गईं। परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होगी। प्राचार्य डॉ. नीरज रस्तोगी ने बताया कि प्रथम पाली 11 से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर एक से दो बजे तक चलेगी। एक दिसंबर को प्रथम पाली में भूगोल एवं बीकॉम व्यवसायिक सांख्यिकी, द्वितीय पाली में बीए अंग्रेजी की मिड-टर्म परीक्षा होगी। दो दिसंबर को प्रथम पाली में बीए संस्कृत एवं बीकॉम व्यवसायिक संप्रेषण, द्वितीय पाली में बीए राजनीति शास्त्र, तीन दिसंबर को प्रथम पाली में बीए चित्रकला एवं बीकॉम व्यवसायिक संगठन, द्वितीय पाली में बीए समाज शास्त्र, चार दिसंबर को प्रथम पाली में बीए गृह विज्ञान और द्वितीय पाली में बीए हिंदी, छह दिसंबर को प्रथम पाली में बीए एवं बीकॉम की शारीरिक शिक्षा, द्वितीय पाली में बीए समाज शास्त्र की परीक्षा होगी।