फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन, टैबलेट, पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। स्नातक में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट फोन और टैबलेट देने का फैसला प्रदेश सरकारने किया है। इसे लेकर कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं के पंजीकरण करना शुक्रवार से शुरू कर दिए, यह 15 नवंबर तक होंगे। उसके बाद में इनकी लिस्ट तैयार की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन, टैबलेट मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अध्यनरत छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन, टैबलेट देने का निर्णय लिया है। इसको लेकर डीएम समेत शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शासन से मिले निर्देशों के क्रम में पहले चरण में डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने बताया कि इसे लेकर कॉलेज में कक्षा वार खिड़कियां निर्धारित की गईं हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
इसके तहत बीकॉम के छात्र व छात्राए-खिड़की संख्या-पांच, बीए की छात्राएं-खिड़की संख्या-छह, बीए के छात्र जंतु विज्ञान लैब, एमए के छात्र व छात्राएं-रसायन विज्ञान लैब, बीएससी गणित के छात्र व छात्राएं- भौतिकी लैब, स्ववित्त पोषित छात्र व छात्राएं-खिड़की संख्या-12 पर पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें