फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में मनाया गया मीना का जन्मदिन

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक स्कूल मझिया में मीना का जन्म दिन मनाया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार का दिन प्राइमरी स्कूलों में खास बन गया। रोज की तरह स्कूलों में बच्चे तो आए, लेकिन उनको पढ़ाई के बीच में ही पार्टी करने की आजादी मिल गई। क्योंकि यह मौका काल्पनिक बच्ची ‘मीना’ के जन्मदिन का था। स्कूलों में केक काटा और बच्चों को मीना की दुनिया से जुड़ी कहानियां सुनाईं गईं।
विज्ञापन

ब्लॉक जगत क्षेत्र के ग्राम मझिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह, शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने बच्चों को मीना की दुनिया से जुड़ी कहानियां सुनाई। इस मौके पर नमिता राठौर, अनुदेशक करुणेश, मिथिलेश, कुसुम लता, सुमन आदि मौजूद थे।
इधर, कादरचौक ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मोहन नगला, भदासिया, चतुरी नगला, प्रेमी नगला, बिरौतिया, कुढ़ा सहापुर, सकरी कासिमपुरी समेत अन्य स्कूलों में मीना और मिट्ठू तोते का जन्मदिन मनाया गया। बालिकाओं को मीना और उसके मित्र मिट्ठू की कहानी सुनाई गई। काल्पनिक मीना निर्धन परिवार की बिटिया थी। वह बहुत साहसी व बुद्धिमान लड़की थी। उसकी इच्छा पढ़ने की थी मगर कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण माता-पिता उसे स्कूल नहीं भेज पा रहे थे। मीना का भाई राजू स्कूल जाता था। मीना के घर में मिट्ठू नाम का तोता था। वह राजू के साथ रोज स्कूल जाता था। टीचर ने बताया मिट्ठू राजू के विद्यालय से आने के बाद मीना को पढ़ाता था। मीना ने पढ़ लिखकर माता-पिता का नाम रोशन किया। इस मौके पर बालिकाओं को समान अवसर और मित्रवत व्यवहार की शिक्षा दी गई।
विज्ञापन

सिलहरी। ब्लॉक सालारपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगरौरा में मीना जन्मोत्सव पर कार्यक्रम हुए। एआरपी सालारपुर सीमा रानी व सिंगरौरा की समूह सखी शिवानी ने कार्यक्रम की शुभारंभ किया। मीना मंच की बालिकाओं ने केक काटा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सचिन सक्सेना, अनुपम यादव, मोहित शर्मा, अरुण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय डहरपुरकला में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सीमा राजन, अनुपम सिंह, विशाल गुप्ता, अंशुल सागर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें