फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरचित काव्यपाठ में समीक्षा अव्वल

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मौजूद शिक्षक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के तहत छात्राओं के मध्य स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। इसमें समीक्षा यादव प्रथम रहीं। सान्या गुप्ता दो दूसरा और ज्योति यादव को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

एनएसएस व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबिता यादव व रेंजर लीडर डॉ. बरखा ने किया। अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अंशु सत्यार्थी ने की।
डॉ. सत्यार्थी ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनना है। इसके लिए हम सभी को अपने हृदय के अंदर उत्साह और संकल्प सिद्धि का भाव लाना होगा।
एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान अनवरत चलता रहेगा। राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में नारी के सम्मान और स्वाभिमान के प्रति समाज के दृष्टिकोण में परिवर्तन हो रहा है, लेकिन यह परिवर्तन पूर्णता की अवस्था को प्राप्त नहीं कर रहा। इसकी पूर्णता ही मानव समाज के सभ्यता का नया स्वरूप निर्धारित करेगी।
विज्ञापन

रेंजर लीडर डॉ. बरखा ने कहा कि कविता समाज को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। छात्राएं इस माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सकती हैं।
विज्ञापन

अंत में अंग्रेजी विभाग की प्रभारी डॉ. ज्योति विश्नोई ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें