फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा डीएनबी कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अभी एमबीबीएस की पढ़ाई चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मेडिकल कॉलेज में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स भी शुरू हो जाएगा। हालांकि शुरुआत मेें चार सीटों पर ही दाखिला होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि टीम को यहां पर सभी कुछ ठीक मिला। राष्ट्रीय बोर्ड नई दिल्ली की ओर से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सईद हसन हारिस बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता के साथ सर्जरी विभाग में डीएनबी सर्जरी की चार सीटों के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि प्रोफेसर हारिस ने सर्जरी विभाग में इमरजेंसी, ओपीडी, ओटी, एनस्थीसिया विभाग, ब्लड-बैंक आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अधिकतर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। निरीक्षण के समय कॉलेज के सीएमएस डॉ. सीपी सिंह, डॉ. विपिन, डॉ. सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें