बदायूं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बिना परीक्षा दिए छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल और इंटर में पास कर दिया गया। कुछ परीक्षार्थी ऐसे भी थे जो अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं थे। इसको लेकर बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। 18 सितंबर से परीक्षा कराई जाएगी जो छह अक्तूबर तक चलेगी। इसको लेकर परीक्षार्थी तैयारी में जुट गए हैं।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुुमार ने बताया कि इस बार कोविड-19 की संक्रमण की वजह काफी समय स्कूल, कॉलेज बंद रहे। साथ ही परीक्षा का जब समय नजदीक आया तो वायरस का प्रकोप काफी ज्यादा था। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए हुए पास कर दिया था। ऐसे में जो नंबर छात्रों को मिले। उनमें कुछ छात्र ऐसे भी थे जो परिणाम से खुश नहीं थे। ऐसी शिकायतें बोर्ड कार्यालय लगतार पहुंच रही थीं। इसको ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने 18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच में परीक्षा सुधार कराने का निर्णय लिया। इसके तहत जिले में हाईस्कूल के 516 और इंटर के 336 कुल 852 छात्रों ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया गया है।