फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास तो सब हो गए, अब एडमिशन कराना बड़ी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में शत प्रतिशत विद्यार्थियों के पास होने से इस बार स्नातक कक्षाओं में एडमिशन बड़ी चुनौती होगी। शहर के डिग्री कॉलेजों में सीमित सीटें हैं। जबकि अधिकांश छात्र-छात्राएं शहर के अंदर स्थित डिग्री कॉलेजों को एडमिशन को लेकर इच्छुक रहते हैं।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि इस बार सभी छात्र-छात्राओं के नंबर अपेक्षाकृत अच्छे आए हैं। अच्छे नंबर पाकर छात्र-छात्राएं शहर के डिग्री कॉलेज में प्रवेश के चाह रखते हैं। छात्राओं ने कॉलेज के शिक्षकों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय कॉलेज प्रशासन ने रिजल्ट आने के बाद में एडमिशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय ने जारी की गाइड लाइन
-रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर भी प्रवेश को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार 31 अगस्त तक डिग्री कॉलेज प्रवेश कर विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 100 रुपये शुल्क जमा कर प्रवेशित छात्राओं को पंजीकृत करें। वहीं आठ सितंबर तक विलम्ब शुल्क 400 रुपये के साथ में जमा कर सकते हैं। साथ ही अंतिम तिथि 14 सितंबर रखी गई है। इसमें 600 रुपये के साथ में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन

12वीं का रिजल्ट आ चुका है। और कोविड की वजह से इस पर सभी छात्राओं को पास कर दिया गया है। ऐसे में एडमिशन को लेकर आवेदन ज्यादा होंगे। जल्द ही एडमिशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. स्मिता जैन, प्राचार्य, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज
इस बार 12वीं का रिजल्ट बेहतर आया है। ऐसे में एडमिशन को लेकर छात्र-छात्राओं के ज्यादा आने की उम्मीद है। अब तक तो मेरिट के आधार पर एडमिशन लेते थे, अब देखते हैं। - डॉ. अंशु सत्यार्थी, प्राचार्य, राजकीय डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें